
Chaibasa : गोईलकेरा प्रखंड के कदमडीहा पंचायत के गितिलपी गांव निवासी देवेन्द्र सुरीन के 28 वर्षीय पुत्र प्रेम सिंह सुरीन की मंगलवार की रात करीब 10 बजे अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।. आशंका है कि हत्या में नक्सलियों का ही हाथ है. जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात को प्रेम सिंह सुरीन अपने लडके का जन्मदिन मनाने गांव आया था. रात के करीब 9 बजे हथियारों से लैस चार से पांच लोग घर में प्रवेश कर गए थे. घर में मौजूद सभी महिलाओं को एक कमरे मे बंद कर दिया. अपराधी प्रेम सिंह सुरीन समेत पांच लोगों को लेकर घर के बाहर निकल गए. प्रेम सिंह सुरीन को छोड़ कर अन्य व्यक्तियों को रस्सी से बांध दिया. वहीं प्रेम सुरीन को घर 200 मीटर दूर गोईलकेरा-चाईबासा मुख्य सडक़ पर ले जाकर गोली मार दी. जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी. प्रेम सिंह सुरीन गोईलकेरा से कुईडा होते हुए चाईबासा जाने वाली बस में क्लीनर का काम करता था. घटनास्थल गोईलकेरा थाना से 25 किमी दूर होने व घोर नक्सली क्षेत्र में होने के कारण पुलिस सुरक्षा के दृष्टिकोण से सावधानी बरतते हुए घटनास्थल जाने की तैयारी कर रही है.
इसे भी पढ़ें- सोनारी दोमुहानी के पास युवक की गोली मारकर हत्या, साथी घायल




