Jamshedpur

मुसाबनी लैम्पस में धान अधिप्राप्ति केंद्र  उद्घाटित

Ghatshila : मुसाबनी प्रखंड परिसर में मुसाबनी लैम्पस में मंगलवार को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन की ओर से धान अधिप्राप्ति केंद्र का फीता काटकर और नारियल फोड़कर उद्घाटन किया गया. धान अधिप्राप्ति केंद्र पर किसान अपना धान सरकारी मूल्य पर बेच सकेंगे. लैम्प्स के सचिव आदित्य कुमार गिरी ने बताया कि पिछले वर्ष यहां 4748 क्विंटल धान की खरीद की गई थी. इस वर्ष इससे अधिक खरीद का लक्ष्य रखा गया है. उम्मीद है इस वर्ष धान की अच्छी खरीद की जा सकेगी.

ये थे मौजूद

कार्यक्रम में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, जितेन, प्रिय नाथ बास्के, लैम्प्स के अध्यक्ष विक्रम सोरेन, सचिव आदित्य कुमार गिरी, श्याम मुर्मू, चमरू मुर्मू, सूरज मुर्मू, बिदु टुडू, पंचानंन गिरी, धीराम हांसदा आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें- मुसाबनी बीडीओ ने की समीक्षा बैठक, समय पर पूरा करें सभी कार्य

Related Articles

Back to top button