Jamshedpur

मुसाबनी बीडीओ ने की समीक्षा बैठक, समय पर पूरा करें सभी कार्य

Ghatshila : मुसाबनी प्रखंड सभागार में मनरेगा योजनाओं को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी  सीमा कुमारी की अध्यक्षता में मंगलवार को समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में दिए गए निर्देश का अनुपालन किया गया है या नहीं इसकी चर्चा की गयी. सभी ग्राम रोजगार सेवकों को मनरेगा आयुक्त की ओर से दिये गए निर्देश का पालन करने को कहा गया. इसके अतिरिक्त बिरसा हरित ग्राम योजना, ग्रामीणों की आवास, मनरेगा से विकास अभियान की समीक्षा, आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण की स्थिति, वनाधिकार पट्टा के लाभुकों को जॉब कार्ड एवं योजना का लाभ देने की स्थिति, मनरेगा पार्क, पुरानी योजनाओं के पूर्णता की स्थिति, सामाजिक अंकेक्षण आदि की समीक्षा की गयी. साथ ही कम डिमांड डालने वाले को स्पष्टीकरण किया गया. बैठक कम डिमांड डालने वाले पंचायत धोबनी में 35, दक्षिणी बादिया में 30, प0 बादिया में 5, मुर्गाघुटू में 0, मुसाबनी पूर्वी में कम डिमांड डालने के कारण संबंधित ग्राम रोजगार पर नराजगी जाहिर करते हुए आज  ही डिमांड डालने का निर्देश दिया गया. सभी ग्राम रोजगार सेवकों को अवगत कराया गया कि वह अपने अपने पंचायत अंतर्गत पीडी जनरेट तथा लेबर बढ़ाने एवं एनएमएमएस से संबंधित निर्देश दिया गया. साथ ही सामाजिक अंकेक्षण का 2 दिनों के अंदर आपलोड कराने हेतु सभी रोजगार सेवकों को निर्देश दिया गया. मानव दिवस प्रति पंचायत में कम से कम 200 प्रतिदिन सृजित करने का निर्देश दिया गया. मनरेगा मजदूरों का लंबित आधार सीडिंग को पूर्ण करने को कहा गया. नेशनल मोबाईल मॉनिटरिंग सिंटम में अधिक से अधिक मास्टर रोल प्रविष्ट करने का निर्देश दिया गया.  बैठक में प्रखंड कार्याक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, कनीय अभियंता एवं सभी पंचायत के ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें- मुसाबनी में सपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत

Related Articles

Back to top button