
Musabani : सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नसीम बक्श का स्वागत साउथ इंडियन क्लब मुसाबनी नम्बर 3 में प्रखंड अध्यक्ष शेख इस्लाम के नेतृत्व में किया गया. मौके पर पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष आनन्द हेम्ब्रम भी मौजूद थे. कार्यक्रम में लक्ष्मी सिंह, मोनिका मण्डल, शिवानी मिश्रा, सुरु दास, रामस्वरूप राम ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. नसीम बक्श ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी के विस्तार के लिए निष्ठा और समर्पण से कार्य करें. कार्यक्रम को नसीम बक्श, आनन्द हेम्ब्रम, नवदीप शर्मा, महेश दास, दिलीप सोरेन, राजकुमारी शर्मा आदि ने संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष आनन्द हेम्ब्रम ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड अध्यक्ष शेख इस्लाम ने दिया.
ये थे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ममता लोहार, लक्ष्मी मुर्मू, शुक्ला कर्मकार, मोनिका शर्मा, परी पातर, संगीता पातर, रानी नायक, प्रिया देव, संध्या बेहरा, मीना देवी, मामोनी पातर आदि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें- स्ट्रीट फूड फेस्टीवल पर सफाई पर ध्यान नहीं, लगा हुआ था गंदगी का अंबार




