Jamshedpur

स्ट्रीट फूड फेस्टीवल पर सफाई पर ध्यान नहीं, लगा हुआ था गंदगी का अंबार

jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की देख-रेख में शहर के अंदर स्ट्रीट फूड फेस्टीवल का आयोजन एसडीओ संदीप कुमार मीना की निगरानी में लाखों रूपए खर्च कर जुबली पार्क के समीप वेडिंग जोन में  तीन दिवसीय मेला का आयोजन 19 से 21 दिसंबर तक किया गया था. कार्यक्रम का मकसद लोगों को संतुलित स्वस्थ भोजन के व्यवहार को अपनाने और स्वथ्य स्ट्रीट भोजन देना था. जिला प्रशासन के स्ट्रीट वेंडरों को अपने सामानों को हाइजिनक कैसे रखा जाए उसको लेकर स्ट्रीट वेंडरों के बीच और साथ ही  लेागों के बीच जागरूकता फैलाने के उदेश्य से किया गया था. लाखों रूपए खर्च भी किए गए, लेकिन धरातल पर इस मेले का उदेश्य मेले के अंतिम दिन भी पूरा होता नहीं दिखाई दे रहा था.

नहीं हो रही साफ-सफाई

जुबली पार्क स्थित स्ट्रीड वेडिंग जोन को चुना गया था उस जगह पर ही नियमित साफ-सफाई की जिम्मेदारी जमशेदपुर  नोटिफाइड और जुस्को के अधिकारीयों की थी. बावजूद सफाई के नाम पर खाना पूर्ति की जाती है. वेडिंग जोने पर चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है. जाम पड़ी नाली की नियमित सफाई भी नहीं की गयी. गंदगी को भी हटाने का काम नहीं किया गया. मक्खियां लोगों की थाली तक पहुंच रही थी. वेंडिग जोन में  मजबूरन अनहाइजेनिक भोजन करना पड़ रहा था.

लाखों खर्च कर के बनवाए कपड़े

जिला प्रशासन की तरफ से लाखों रूपए खर्च कर के स्ट्रीड  वेंडरों के लिए शहर भर में मास्क और कपड़े का निर्माण करवाए गए थे. मेले के खत्म होने से पहले ही  ज्यादतर स्ट्रीड वेंडर मास्क और कपड़े का इस्तेमाल करना छोड़ चुके थे और मेलास्थल पर जिला प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नियमों का सख्ती से पालन करवाते नजर नहीं आये.

शहर में कोरोना का बन सकता है स्ट्रीट वेंडिंग जोन चेन

शहर में जिस रफ्तार से कोरोना एक बार फिर अपना पाव पसार रहा है उसमें  वेंडिंग जोन के लोगों को ना तो मास्क पहना और ना ही गलब्स का उपयोग किया. इस तरह की लारवाही को नजरअंदाज करना एक बार फिर कोराना के चेन के रूप में ना बनकर निकले.

इसे भी  पढ़ें- पीएम मोदी से सालखन ने की हासा-भाषा विजय दिवस पर राष्ट्रीय अवकाश देने की मांग

Related Articles

Back to top button