JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर में कोरोना हो रहा है फिर से एक्टिव,छह नए मामले मिले

Janshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना मरीजों की संख्‍या सोमवार को फिर बढ़ गई. शहर के अलग-अलग एरिया से कुल छह मरीज मिले. जिसमें बारीडीह और मानगो से दो-दो तथा साकची तथा जुगसलाई से एक-एक मरीज मिले है. सोमवार को आठ मरीजों के स्वस्थ होने के बाद एक्टिव केस 27 पहुंच गई है. जिला सर्विलेंस पदाधिकारी डॉक्टर साहिर पॉल ने बताया कि सोमवार को जिले के अलग-अलग सेंटरों से कुल 4800 सैंपल लिए गए. जिसमें रैपिड एंटिजन टेस्ट के 2336, ट्रूनेट के 1677 तथा आरटीपीसीआर के 767 सैंपल शामिल हैं.

शहरी क्षेत्र में 26 व ग्रामीण क्षेत्र में 78 सेंटर पर कल होगा टीकाकरण

पूर्वी सिंहभूम जिले में मंगलवार को शहरी क्षेत्र में 26 वहीं ग्रामीण क्षेत्र में 78 टीका केंद्रों पर 18 वर्ष के ऊपर के सभी लाभुकों का कोविड टीकाकरण किया जाएगा। वरीय प्रभारी वैक्सीनेशन कोषांग- सह- एसडीएम धालभूम संदीप कुमार मीणा ने बताया कि लाभुकों की सुविधा को देखते हुए लगातार मोबाइल वैन से टीकाकरण की सुविधा दी जा रही है.लाभुक घर बैठे फोन कॉल या ईमेल के जरिये संपर्क कर मोबाइल वैन के माध्यम से टीका सकते हैं, इसके लिए किसी एक स्थान पर 10 व्यक्ति होने चाहिए. उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत योग्य लाभुकों के जल्द टीकाकरण हेतु जिला प्रशासन प्रयासरत है.साथ ही उन्होंने कहा कि जिलेवासियों की सुविधा को देखते हुए लगातार शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में वॉक इन मोड में टीकाकरण सेंटर का संचालन किया जा रहा है. शहरी क्षेत्र में ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग का भी विकल्प है, ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग के लिए आज शाम 4 बजे से कल शाम 5 बजे तक स्लॉट खुला है .जिन्होंने कोविड टीका का दूसरा डोज अबतक नहीं लिया है वैसे लाभुक भी जल्द से जल्द टीका लेना सुनिश्चित करें.

Related Articles

Back to top button