JharkhandLead NewsNEWSRanchi

रांची-लोहरदगा रेल सेक्शन पर बनेगा आरओबी, NH-23 से नये विधानसभा तक बनेगी नयी सड़क

Ranchi: रांची-लोहरदगा रेल सेक्शन पर आरओबी का निर्माण होगा. NH-23 से नये विधानसभा तक नयी सड़क भी बनेगी. इसको लेकर पथ निर्माण विभाग ने टेंडर जारी कर दिया है. आरओबी की लंबाई 6 किमी होगी. नये निर्माण कार्य के साथ ही भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई भी शुरू की जायेगी. ताकि, जिन रैयतों की जमीन ली जायेगी उन्हें जगह दी जा सके. टेंडर भरने की अंतिम तिथि 27 दिसंबर को 11.30 बजे तक रखी गयी है. वहीं, टेंडर खुलने की तिथि 28 दिसंबर को दिन के 12.30 बजे तय की गयी है. टेंडर पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख के कार्यालय में खुलेगा. यह टेंडर जिस एजेंसी को मिलेगा उसे 90 दिनों में काम को पूरा करना होगा.

इसे भी पढ़ेंःझारखंड स्टेट मास्टर एथलीट चैंपियनशिप में 13 जिले के एथलीट ले रहे हिस्सा

डीपीएस स्कूल से मेकन तक आरओबी निर्माण की भी है योजना

इधर, पथ निर्माण सचिव सुनील कुमार ने रेल ओवर ब्रिज निर्माण के काम में तेजी लाने का निर्देश इंजीनियरों को दिया है. पथ सचिव ने इसके अलावा रांची में डीपीएस स्कूल से मेकन तक आरओबी निर्माण के मामले का समाधान करने के लिए मुख्य अभियंता को निर्देश दिया है और इस मामले में मेकॉन के CMD को भी पत्र लिखने को कहा है ताकि वहां ट्रैफिक स्मूथ हो सके. मेकन में आरओबी निर्माण का मामला लंबे समय से योजना में है, लेकिन इस पर आगे काम नहीं हो सका. अब पथ विभाग फिर से इस पर पहल कर रहा है.

 

27 आरओबी का काम स्वीकृत, आठ पूरा

राज्य में अभी 27 आरओबी के काम की स्वीकृति दी गयी है. जिसमें आठ पूरे हो चुके हैं, 15 का कार्य प्रगति पर है एवं 4 का कार्य अभी प्रारंभ नहीं हो पाया है. सचिव ने काम की प्रगति के लिए अलग से रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक भी करने की बात कही है.

Related Articles

Back to top button