
Giridih : मुफ्फसिल थाना पुलिस ने बुधवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बड़े पैमाने पर गांजा का स्टॉक जब्त किया. पुलिस ने गांजा के साथ एक हाईवा को भी जब्त किया है.
हालांकि पुलिस को मिले इस बड़ी उपलब्धि के बाद भी फिलहाल पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है. पुलिस सूत्रों की माने तो गुरुवार को पुलिस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है.
पुलिस मुफस्सिल और बिरनी थाना के सीमावर्ती इलाके के करमाटांड़ गांव से गांजा के इस स्टॉक को एक हाइवा से जब्त किया. वैसे कुछ तश्करों के गिरफ्तारी की बात भी सामने आ रही है.
सूत्रों की माने तो हाईवा से करीब एक क्विंटल से अधिक गांजा जब्त किया गया है. जिसकी कीमत करोड़ों में है.
इसे भी पढ़ें : JPSC, बेरोजगारी भत्ता पर सरकार को घेरेगी भाजपा




