
Jamshedpur : पति की प्रताड़ना से त्रस्त एक महिला तीन महीने तक महिला थाना का चक्कर काटते रही. फिर भी उसे न्याय नहीं मिला. इससे तंग आकर महिला महिला बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची. उसके साथ राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण जन कल्याण समिति की पदाधिकारी भी मौजूद थी. मौके पर बिरसानगर जोन नंबर-5 की रहने वाली पीड़िता ममता ओझा ने महिला थाना में दुर्व्यवहार की भी शिकायत की.
पहले प्रताड़ित किया, फिर पत्नी को छोड़कर भागा बहरागोड़ा
ममता ने बताया कि उसका विवाह 2019-20 में बहरागोड़ा के रहने वाले एकादशी ओझा के साथ हुआ था. वह जमशेदपुर में होटल में वेटर का काम करता था. शादी से कुछ महीने तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा, लेकिन उसके बाद से उसका पति का व्यवहार में बदलाव आ गया. वह देर रात तक मोबाइल में किसी से बात करता था, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच अनबन होने लगी. इसी बीच ममता के गर्भवती होने पर उसका पति उसके साथ मारपीट करने लगा. इससे उसका बच्चा भी खराब हो गया. फिर दोनों जमशेदपुर के बिष्टूपुर में आकर किराए के मकान में रहने लगे. यहां भी पति महिला के साथ मारपीट किया करता था. इसी बीच एक दिन उसे छोड़कर वह वापस बहरागोड़ अपने घर चल गया. पीड़िता भी अपने मायके बिरसानगर आ गई. उसके बाद पीड़िता ने महिला थाना में पति के खिलाफ शिकायत करते हुए कार्रवाई करने की मांग की. पीड़िता का आरोप है कि हर बार थाने जाने पर उसे महिला थाना के कर्मचारी और प्रभारी उसके साथ दुर्व्यवहार करते हुए पति को छोड़ देने की बात कहकर भगा देते थे. इसकी जानकारी उसने राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण जनकल्याण समिति के महासचिव रानी गुप्ता को दी. उसके बाद वह पीड़िता को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची. इस दौरान महिला के आरोपी पति के अलावा महिला थाना प्रभारी के खिलाफ भी आवेदन देकर पुलिस प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग की गई.
इसे भी पढ़ें- सिदगोड़ा में फंदे से लटकी नाबालिक, छोटे भाई ने बचाने का किया प्रयास, फिर भी नहीं बची जान




