
Ranchi : लोहरदगा में 6.38 करोड़ की लागत से एसडीओ कार्यालय का भवन बनाया जायेगा. भवन निर्माण विभाग ने इसके लिए टेंडर फाइनल कर दिया है. लोहरदगा में एसडीओ कार्यालय का नया भवन बनाने के लिए मेसर्स.सेठ कुमार सिन्हा, उंटारी रोड पलामू का चयन किया गया है. निविदा में यह कंपनी एलवन हुई थी.
इसे भी पढ़ें:बिहार-झारखंड में हज यात्रा के नाम पर दर्जनों को चूना लगाने वाला नौशाद धनबाद से गिरफ्तार, रांची पुलिस कर रही है पूछताछ
भवन निर्माण विभाग ने संबंधित कंपनी को काम आवंटित करते हुए विभाग के मुख्य अभियंता को निर्देशित किया है कि सफल संवेदक के साथ एकरारनामा के पहले इसके सारे कागाजातों की जांच कर ली जाये.
सारे कागजात सही पाये जाने के बाद विभाग राशि उपलब्ध करायेगा. कार्यपालक अभियंता की यह जिम्मेदारी होगी कि वे राशि का आवंटन कार्य के अनुसार करें. यह प्रयास हो रहा है कि जल्द ही इस पर काम प्रारंभ किया जाये.
इसे भी पढ़ें:चुनाव आयोग का दावाः बिहार पहला राज्य, जहां हाईटेक तरीके से पंचायत चुनाव संपन्न हुआ




