BiharCrime NewsDhanbadJharkhandLead NewsRanchi

बिहार-झारखंड में हज यात्रा के नाम पर दर्जनों को चूना लगाने वाला नौशाद धनबाद से गिरफ्तार, रांची पुलिस कर रही है पूछताछ

Ranchi : हज यात्रा कराने के नाम पर बिहार एवं झारखंड में दर्जनों लोगों को चूना लगाने वाले शातिर को पुलिस ने धनबाद से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्त में आए शातिर का नाम नौशाद आलम है. उसकी गिरफ्तारी सरायढेला से हुई है. गिरफ्तारी की सूचना पर एसएसपी के निर्देश पर ओरमांझी थाना की एक टीम धनबाद पहुंची. देर रात आरोपित को पूछताछ के लिए रांची लाया गया है. ओरमांझी थाना की पुलिस नौशाद आलम से पूछताछ कर रही है. ठगी के शिकार दो लोगों ने ओरमांझी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

इसे भी पढ़ेंः  चुनाव आयोग का दावाः बिहार पहला राज्य, जहां हाईटेक तरीके से पंचायत चुनाव संपन्न हुआ

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि आरोपित ने लवबैक टूर एंड ट्रेवल्स नाम से दुकान खोला फिर एजेंट के माध्यम से लोगों को फांसता था. पैसा एंठने के बाद वह इलाका छोड़कर फरार हो जाता था. उसने पहले धनबाद फिर रांची के ओरमांझी और इसके बाद पटना में टूर एंड ट्रेवल्स का धंधा शुरू किया था. इस धंधे की आड़ में हज यात्रा के नाम पर ठगी करता था.

इसे भी पढ़ेंः बिहार में कल से सिंगल यूज प्लास्टिक पर रहेगी रोक, इस्तेमाल पर जेल और जुर्माना दोनों का है प्रावधान

Related Articles

Back to top button