
Palamu : जिले के हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र के कौवाखोह एनएच 98 फोर लेन प्रोजेक्ट में भूमि अधिग्रहण के रैयतों का एक प्रतिनिधि मंडल ने गुरूवार को हरिहरगंज सीओ बासुदेव राय से मिलकर अपनी समस्याओं को रखा. इस दौरान सीओ ने रैयतों की समस्याओं पर गंभीरता नहीं दिखायी जिससे सीओ की कार्यशैली से रैयतों में आक्रोश व्याप्त है.
इस संबंध में डॉ. महेश वर्मा, शम्भु मेहता, बसंत मेहता, शंकर मेहता, सुदामा साव आदि रैयतों ने बताया कि डीसी द्वारा गठित टीम की बैठक में अपर समाहर्ता पलामू ने हरिहरगंज सीओ को संबंधित रैयतों के कागजात लेते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था, किंतु सीओ पहले तो रैयतों का कागजात लेन से इंकार करते रहे.
इसे भी पढ़ें:ए ग्रेड धान 2070 रुपये प्रति क्विंटल खरीदेगी सरकार, कैबिनेट में 21 प्रस्तावों पर सहमति
इस दौरान काफी अनुनय विनय के बाद रैयतों से कागजात लिया भी तो उन्होंने उक्त कागजात को कूड़ेदान में डाल देने की बात कही. साथ ही इससे कोई फायदा नहीं होने की बात कहते हुए पहल करने से इंकार किया.
सीओ की इस कार्य शैली से आहत किसानों ने वरीय अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना बताया. साथ ही किसानों ने उपायुक्त पलामू से रैयतों की उक्त समस्याओं का निदान कराने की मांग की.
इसे भी पढ़ें:Jharkhand News : सीएम ने हर पंचायत में स्थायी वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित करने का दिया आदेश
मांग करने वालों में दर्जनों किसानों का नाम शामिल है. उधर इस संबंध में पूछे जाने पर सीओ ने बताया कि किसानों का कागजात ले लिया गया है.
साथ ही राजस्व कर्मचारी, अंचल अमीन और सीआई को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है, ताकि अग्रतर कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों को भेजा जा सके.




