
Dhanbad: सिंदरी थाना गौशाला ओपी और सुदामडीह थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से डोमगढ़ स्थित आवास संख्या डीएल टू-219 में गुप्त सूचना पर छापेमारी की. छापेमारी में 25 वर्षीय अपराधी शफीक खान उर्फ छोटू को एक देसी कट्टे और तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया. उसके पास हजारों रुपये के चोरी के सामान भी मिले. शफीक सिंदरी में अपने साथियों के साथ बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में था.
सिंदरी के DSP अभिषेक कुमार ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सिंदरी थाना पुलिस, गौशाला ओपी पुलिस और सुदामडीह थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर शफीक को देसी कट्टा और तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार किया.
इसे भी पढ़ें:गड़बड़झालाः झारखंड में 65 हजार बीपीएल किसानों ने बेचा 400 से 1000 क्विंटल तक धान, अब हो रही है जांच
घर से हजारों रुपये की चोरी के सामान भी जब्त की गई. जब्त सामानों में कार का छोटा टीवी, एक एसी, एक वाटर कूलर फिल्टर, एक वाटर डिस्पेंसर, एक पावर सेविंग गाइड, एक वजन करने वाली मशीन, एक हीट मास्टर, एक पावर स्टेवलाईजर, एक सैमसंग का छोटा मोबाइल पैड, एक सैमसंग ड्यूस पैड मोबाइल, एक सेमसंग एंड्रॉयड फोन, एक गेलेक्सी मोबाइल, एक रिलमी एंड्रॉयड मोबाइल, एक सेमसंग इयोस एंड्रॉयड मोबाइल, एक बिना नंबर की हीरो होंडा बाइक, एक देशी कट्टा, 315 का तीन कारतूस बरामद किये गये हैं.
इसे भी पढ़ें:चार महीने बाद भी नहीं शुरू हो सका एमजीएम का पोर्टेबल हेल्थ केयर यूनिट, लगेंगे कुछ और महीने
DSP ने कहा कि शफीक खान उर्फ छोटू लंबे समय से डोमगढ़ स्थित आवास में अवैध तरीके से रह रहा था. पुलिस की पूछताछ में शफीक ने अपने कई साथियों के बारे में जानकारी दी है. पुलिस उसके साथियों को भी गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है.
इसे भी पढ़ें:मिस्र में मिला 4500 साल पुराना HINDU TEMPLE , भव्यता देखकर पुरातत्वविद भी हुए हैरान




