ChatraJharkhand

चतरा : श्रम मंत्री एवं प्रधान सचिव तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे चतरा, आपके अधिकार-आपकी सरकार कार्यक्रम में हुए शामिल

Chatra : श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता एवं श्रम नियोजन विभाग के प्रधान सचिव-सह-नोडल पदाधिकारी प्रवीण टोप्पो तीन दिवसीय दौरे पर आज चतरा पहुंचे. जहां उपायुक्त अंजली यादव ने मंत्री एवं प्रधान सचिव का स्वागत किया.
जिसके मंत्री मंत्री, सचिव एवं उपायुक्त ने हंटरगंज प्रखंड के पंचायत औरु एवं प्रतापपुर प्रखंड के सिदकी पंचायत में आयोजित आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुये.

इस दौरान मंत्री समेत अन्य वरीय अधिकारियों ने विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण किया, साथ हीं ग्रामीणों से प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, सड़क, बिजली, पानी आदि की समस्याओं से अवगत हुये.

वहीं मौके पर कई समस्याओं का त्वरित निष्पादन करते हुए उपस्थित अधिकारियों को मंत्री द्वारा निर्देशित भी किया गया. मंत्री ने गरीबों के बीच कंबल, जॉब कार्ड, पेंशन, ई श्रम कार्ड, आवास स्वीकृति पत्र आदि का भी वितरण किया.

इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : दिल्ली पहुंचा कोरोना का खतरनाक वेरिएंट ‘ओमिक्रॉन’! LNJP अस्पताल में 12 संदिग्ध मरीज भर्ती

Related Articles

Back to top button