
Musabani : विजय बोस मेमोरियल रुलर क्रिकेट टूर्नामेंट 2021 का आठवां मैच राखा क्रिकेट मैदान में मुसाबनी और मऊभंडार के बीच खेला गया. इसमें मऊभंडार की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण करने का फैसला किया. इसमें मुसाबनी की टीम ने 11.3 ओवर मे 10 विकट खोकर मात्र 33 रन बनाया. जवाबी पारी खेलने उतरी मऊभंडार की टीम ने पीछा करते हुए 4.5 ओवर में 1 विकेट पर 37 रन बनाकर मैच जीत लिया. मऊभंडार के तुहीन कुमार घोषाल ने 6 ओवर में 20 रन देकर 6 विकेट लिया. मऊभंडार ने 9 विकेट से मैच जीत लिया. इसमें एम्पायर सूरज कालिंदी, रेमंड और स्कोरर में निखिल और हेमांशु रहे. बुधवार को राखा और जादूगोड़ा बी के बीच क्वालिफाइंग मैच खेला जायेगा.
इसे भी पढ़ें- मुसाबनी : बागजाता माइंस को लेकर यूसील 3 दिसंबर को करेगी वार्ता




