
Musabani : बीडीओ सीमा कुमारी ने मंगलवार को पारूलिया पंचायत की विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने इस दौरान संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सर्वप्रथम पारूलिया पंचायत के मनरेगा अन्तर्गत मुनी मार्डी के जमीन पर मेढ़बन्दी कार्य का निरीक्षण किया और ग्राम रोजगार सेवक से कार्यरत मजदूरों के मास्टर रोल की जांच की. योजनास्थल पर मेडिकल किट, छावनी और सूचना बोर्ड को भी देखा. इसके बाद सुकुरमुनी बारूवा और राम टुडू के जमीन पर मेढ़बन्दी योजना का निरीक्षण किया और प्राक्कलन के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया. इसके बाद बीहड़ रास्तों से होते हुए पारूलिया पंचायत के सुदूरवर्ती गांव रतनूकोचा पहुंची. जहां लखीन नायक के खेत से जयपाल मार्डी के खेत तक सिंचाई नाली का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिव हिरणमय मंडल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण में लाभुक अनिल नायक के आवास का निरीक्षण किया और लाभुक को समय पर आवास पूरा करने को कहा.
मौके पर ये थे मौजूद
मौके पर पंचायत सचिव, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा से अमित कुमार, साहयक अभियंता गुमदा मुर्मू, कनीय अभियंता राजीव महतो आदि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें- बहरागोड़ा : बाइक दुर्घटना में ससुर और जमाई घायल




