
Dhanbad : पिछले दिनों गोविंदपुर थाना क्षेत्र के फूफावाडीह में गैस टैंकर चालक अनवर अब्दुल शेख बादशाह की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या कर दी थी. इस मामले में अनुसंधान के लिए एक टीम गठित की गयी थी.
एसएसपी ने प्रेस वार्ता कर आज मंगलवार को बताया कि मामले में 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. जिनके पास से एक देसी पिस्टल, दो कारतूस, मृतक का चालक अनुज्ञप्ति बरामद की गयी थी.
इसे भी पढ़ें:सावधान! फैल रहा है नया वेरिएंट ओमिक्रॉन, शादी की खुशी में कोरोना प्रोटोकोल भूलना पड़ सकता है भारी
एसएसपी ने बताया कि लूट के नियत से भारत गैस टैंकर चालक अनवर अब्दुल शेख बादशाह की हत्या की गई थी. अपराधियों के पास से एक देसी पिस्तौल, दो कारतूस, हत्या में प्रयुक्त एक बाइक, एक बुलेट मोटर साइकिल बरामद की गई है. साथ मे मृतक चालक का मोबाइल, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस भी इन अपराधियों के पास से बरामद हुआ है. अपराधियों के द्वारा हत्या की योजना जिस मोबाइल से बनाई जा रही थी, वह तीनों मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है. मामले में वशीर अंसारी-जंगलपुर, ताहिर अंसारी-नीचे टोला मांझी कुली, अरमान अंसारी और अब्दुल रशीद-दोनों मुर्गाबनी को गिरफ्तार किया गया.




