JamshedpurJharkhandNEWS

कांड्रा में लगा आपकी सरकार-आपके द्वार शिविर, समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान

Kandra : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर  राज्य की सभी पंचायतों में “आपके अधिकार- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम चलाया जा रहा है. जहां जरूरतमंद लाभुकों की समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया जा रहा है.  सरायकेला-खरसावां जिले के भी सभी पंचायतों में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. मंगलवार को गम्हरिया प्रखंड के कांड्रा पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें एसडीओ रामकृष्ण कुमार स्वयं मौजूद रहे. इससे पूर्व एसडीओ रामकृष्ण कुमार, बीडीओ मारुति मिंज, सीओ मनोज कुमार, कांड्रा थाना प्रभारी राजन कुमार और मुखिया शंकरी सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया. शिविर में सभी विभागों के स्टॉल लगाये गये, जिसमें जरूरतमंद लाभुकों की समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त करते हुए कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया. साथ ही सरकार की ओर से चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी भी मौजूद लोगों को दी गयी और उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ कैसे लिया जाये, इस संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी. इस दौरान तीन स्वयं सहायता समूहों के बीच 2-2 लाख रुपए के ऋण आवंटित किये गये, ताकि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार मुहैया कराया जा सके. इसके अलावा कांड्रा पंचायत के जरूरतमंद लाभुकों के बीच पेंशन का भी वितरण किया गया. साथ ही कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए ऋण के लिए आवेदन लिया गया.

इसे भी पढ़ें – IIT की फीस जमा नहीं कर पाई, हाई कोर्ट में आवेदन दे मांगा समय, जज ने भर दी छात्रा की फीस

Related Articles

Back to top button