
Bahragoda : बहरागोड़ा के डोमजुड़ी पंचायत अंतर्गत मालबांधी गांव में दिवंगत बुबुन श्यामल के याद में स्थानीय युवाओं ने शार्ट पीच नाइट बुबुन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विद्युत वरण महतो के सुपुत्र युवा समाजसेवी कुणाल महतो मौजूद थे. कुणाल के पहुंचते ही गामारिया चौक से भाजपा के युवा नेता अनुजीत जेना के नेतृत्व में स्थानीय युवाओं ने पूरे गर्मजोशी के साथ बाईक रैली निकालकर उनका भव्य स्वागत किया. कुणाल ने दिवंगत बुबुन श्यामल के तस्वीर में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट के लिए मौन धारण किया गया. इसके बाद कुणाल महतो ने फीता काटकर टूर्नामेंट की उद्घाटन किया. कुनाल महतो ने टूर्नामेंट के आयोजकों को धन्यवाद दिया और खिलाड़ियोंका भी हौसला बढ़ाया.
मौके पर ये थे मौजूद
भाजपा नेता कुमार गौरव पुष्टि, संजय प्रहराज, गौतम पात्र, अनुजीत जेना,चंदन सिट, नारायण राना, संजय राउत, श्याम दे, अजय सिट, आकाश सीट, देव प्रकाश दुबे, श्याम हांसदा, पार्थो सारथी झा, आशीष श्यामल, गुपी जेना, रवी श्यामल, पापुन श्यामल, संजीव दुबे, टूकुन श्यामल, मून दुबे, अरूण आदि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें- जादूगोड़ा : बड़े लुटकांडों में पुलिस सफलता से कोसो दूर, छिनतई की घटनाओं में भी सुराग नहीं




