BiharCrime News

सेहरा बांधने से पहले शराब तस्करी के मामले में दूल्हा गिरफ्तार

Patna: राजधानी की पुलिस की ओर से शराब तस्करी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है. इसी क्रम में शराब तस्करी के मामले में राजीव नगर थाने की पुलिस ने शराब तस्कर बिट्टू को उसके दो सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया है.

इनकी गाड़ी से दीघा आशियाना रोड पर महंगी शराब मिली है. जबकि शुक्रवार को दूल्हे के घर पर हल्दी की रस्म होनी था. इससे पहले ही पुलिस के फंदे में शराब तस्कर दूल्हा बिट्टू फंस गया है.

अब इन तस्करों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है . इससे पहले भी गुलदस्ता कांड में पुलिस बिट्टू को जेल हो चुकी है. इस पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं.

इसे भी पढ़ें:भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ सीपी ठाकुर को कोर कमेटी से किया गया बाहर

Related Articles

Back to top button