Bhul Gai SarkarJamshedpur

जिस सिख व्यापारी पर था जमशेदपुर के शम्मी की हत्या का संदेह, उसे भी मनीला में हत्यारों ने उसी स्टाइल में भून डाला

शम्मी के साथ थी जोगिंदर जोजो की प्रतिद्वंदिता, फिलीपींस की राजधानी में अज्ञात हत्यारों ने उसे भी मारी पांच गोलियां

Jamshedpur : फिलीपींस की राजधानी मनीला के ताईताई इलाके में मंगलवार को सिख व्यापारी जोगिंदर सिंह उर्फ जोजो की हत्या गोली मारकर कर कर दी गई. फिलीपींस  के समय के अनुसार दिन के तकरीबन डेढ़ बजे उसे तब अज्ञात अपराधियों ने गोली मारी जब वह बाजार में टाइल्स खरीदने गया था. इस बीच बाइक को पार्क कर रहा था. पिस्टल सटाकर पांच गोलियां मार दी. यह जोगिंदर सिंह उर्फ जोजो वही व्यापारी है, जिसकी व्यापारिक प्रतिद्वंदिता जमशेदपुर से मनीला व्यापार करने गए तरनजीत सिंह शम्मी उर्फ सैम से थी. जिसकी हत्या 11 जुलाई को फिलीपींस के समय अनुसार डेढ़ बजे तब कर दी गई जब वह अपने रेस्टोरेंट में बैठकर भोजन कर रहा था.

रेस्टोरेंट की महिला मैनेजर माइला और जीरा ने बचाने की कोशिश की थी तो हत्यारों ने कहा था कि वे सैम की हत्या करने आए हैं और उसे मारकर ही जाएंगे. शम्मी हत्याकांड की जांच कर रही फिलीपींस पुलिस के समक्ष शम्मी के मामा कुलदीप सिंह ने इस जोगिंदर सिंह जोजो पर हत्या की सुपारी देने का शक जताया था. तब पुलिस का तर्क था कि सबूत के अभाव में और मात्र शंका के आधार पर ना गिरफ्तार कर सकती है ना ही पूछताछ कर सकती है.

शम्मी और जोजो हत्याकांड में कई समानताएं

शम्मी और जोजो हत्याकांड में काफी समानताएं पाई गई है. शम्मी के सिर और छाती से पिस्टल सटाकर पांच गोली मारी गई थी और जोजो के सर में पांच गोलियां मारी गई. यहां यह संभावना है कि हत्यारों ने शम्मी की हत्या के लिये जिस राशि का सौदा किया था, जो  जोजो ने पूरा नहीं किया तो उसे भी ठिकाने लगा दिया गया.

व्यापार में पिछड़ने के बाद जोजो ने सम्मी को दी थी धमकी

इधर, तरनजीत के मामा कुलदीप सिंह के अनुसार जोजो की तीन दुकानें थी परंतु शम्मी ने 4 साल में 6 दुकानें कर ली थी और तकरीबन 25 स्टाफ काम करते थे. व्यापार में पिछड़ने के बाद जोजो ने 9 जुलाई को शम्मी को परिणाम भुगतने की धमकी दी थी. मंगलवार को जब तरनजीत के मामा कुलदीप सिंह, गुरदीप सिंह पप्पू और मां जसबीर कौर को यह जानकारी मिली कि जोजो को भी मार दिया गया है. वे निः शब्द रह गए. पप्पू के अनुसार वाहेगुरु से यही अरदास करते थे कि हमारे साथ न्याय करो. हमारे सम्मी ने किसी का क्या बिगाड़ा था जो उसे मार दिया गया. इधर मां जसवीर कौर को मलाल है कि वह फिलीपींस नहीं जा सकी और जोजो से यह भी नहीं पूछ सकी कि उसके बेटे के साथ ऐसा सलूक क्यों हुआ था.

इसे भी पढ़ें- बेगूसराय में घर से बुला कर युवक की पीट-पीट कर हत्या

Related Articles

Back to top button