Jamshedpur

को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज : छात्रों को प्रोमोशन देने की मांग पर कुलपति को सौंपा ज्ञापन

Jamshedpur : को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के सत्र 19 से 22 के विद्यार्थियों की ओर से कुलपति के नाम से प्राचार्य जितेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में बताया गया है कि 2 साल उनका सत्र बिलंब से चल रहा है और कोरोना वायरस में उनके पिछले बैच के सत्र को करीब 4 सेमेस्टर तक प्रमोशन दिया गया है. कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से कहा गया था कि सेमेस्टर वन की परीक्षा पास करने के बाद प्रमोट किया जाएगा. परंतु अभी तक प्रमोशन को लेकर विश्वविद्यालय कुछ नहीं कर रही है. कोरोना वायरस के चलते काफी सत्र बिलंब हुआ है और इस हिसाब से करीब 2 वर्ष लग जाएंगे और आने वाला भविष्य काफी प्रभावित होगा. सभी चाहते हैं कि सबको आगे के सेमेस्टर में प्रमोशन  दिया जाए. ताकि 120 छात्रों का भविष्य अधर में लटकने से बचाया जा सके.

ये थे मौजूद

अमर तिवारी, निरंजन प्रसाद, सुदीप चौधरी, मोहन गोप, जितेंद्र प्रसाद, रानी कुमारी, सुजाता मुखर्जी, दीपाली महतो, घनश्याम, मीनाक्षी, रविन्द्र, सूरज, रोहित आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें- आबकारी विभाग का बोड़ाम के कई गांवों में छापा, 8 पर मामला दर्ज

Related Articles

Back to top button