
New Delhi : भारतीय क्रिकेट में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने देश खेल प्रेमियों को अनेक यादगार लम्हे दिए लेकिन आज चर्चाओं से दूर हैं. इन खिलाड़ियों ने अपने अपने समय में ऐतिहासिक प्रदर्शन करके भारत का नाम दुनियाभर में रोशन किया है.
ऐसे ही एक क्रिकेटर थे उन्मुक्त चंद. उन्मुक्त की कप्तानी में भारत ने 2012 का अंडर 19 वर्ल्डकप जीता था. अब वे भारत से दूर अमेरिका में रहते हैं और वहीं क्रिकेट खेलते हैं.
इसे भी पढ़ें:कोडरमा : बीजेपी में जाने के बाद पहली बार जयनगर पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कहा- झारखंड में ट्रांसफर-पोस्टिंग का उद्योग
लंबे समय से थे रिलेशनशिप में
टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में अंडर-19 विश्व कप जिताने वाले विस्फोटक बल्लेबाज उन्मुक्त चंद फिटनेस एंड न्यूट्रीशन कोच सिमरन खोसला के साथ विवाह के बंधन में बंध गए हैं. उन्मुक्त इस समय अमेरिका में रहते हैं और लंबे समय से वे सिमरन के साथ रिलेशनशिप में थे.
View this post on Instagram
फिटनेस एंड न्यूट्रीशन कोच हैं सिमरन खोसला
सिमरन खोसला फिटनेस एंड न्यूट्रीशन कोच हैं. सिमरन खोसला का इंस्टाग्राम अकाउंट ‘Buttlikeanapricot’ नाम से है. ये नाम सिमरन की न्यूट्रीशन कंपनी का है. वह इसकी फाउंडर और मालिक दोनों हैं
लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद सिमरन ने उन्मुक्त संग सात फेरे लिए. वो लाइफ स्टाइल कोच भी हैं. इसके अलावा वह मैराथन में भी भाग ले चुकी हैं. 2019 में उन्होंने इंटरनेशनल अवार्ड भी मिल चुका है.
सिमरन अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट की फोटो और वीडियो डालती हैं.
इसे भी पढ़ें:JHARKHAND NEWS : अपनी मांगों को लेकर एकजुट हुए अनुबंध कर्मी, सरकार को बताया विफल
अंडर 19 वर्ल्डकप जिता चुके हैं उन्मुक्त चंद
भारत को अपनी कप्तानी में अंडर-19 विश्व कप जिताने वाले उन्मुक्त चंद की गिनती अच्छे बल्लेबाजों में होती थी. उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम का भविष्य भी कहा जाने लगा था. उन्होंने फाइनल में शानदार शतक जड़ा था.
उन्हें आईपीएल में दिल्ली की टीम से खेलने का मौका भी मिला, लेकिन इस दौरान उनका बल्ला नहीं चला और वह आईपीएल से बाहर हो गए.
इसे भी पढ़ें:इस्टर्न इंडिया पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में झारखंड को टीम चैंपियन का खिताब
घरेलू क्रिकेट में नाकाम रहे उन्मुक्त
धीरे-धीरे उन्हें दिल्ली की रणजी टीम से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. इसके बाद उन्होंने उत्तराखंड की टीम से रणजी खेलने का फैसला किया. वहां वह कुछ दिन तक खेले, लेकिन इस साल अचानक उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान करके सभी को चौंका दिया.
इसके बाद वे अमेरिका चले गए. उन्मुक्त चद ने इसी महीने ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में खेलने का फैसला किया है. उन्हें इस लीग की टीम मेलबर्न रेनेगेड्स ने साइन किया है.
इसे भी पढ़ें:उग्रवादी वीरेंद्र मुंडा मौत का मामला :पैर पर मिला था लिखा-हत्या जेलर ने की, जेल IG ने बनाई जांच टीम




