BiharLead News

बिहार : शादी के मंडप में दूल्हे को आया मिर्गी का दौरा, पैसे की भरपाई के लिए बंधक बनाये गये बाराती

Patna : राजधानी के दानापुर एरिया में शादी के मंडप में दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ा है. जिससे वह बेहोश हो गया. इसके बाद क्या था लड़की पक्ष के लोग हंगामा करते हुए शादी कैंसिल करने की मांग करने लगे. उनका आरोप था कि लड़के को मिर्गी का दौरा पड़ने की बात छुपाई गई है. उन्होंने कहा कि शादी में 11 लाख रुपए खर्च किये हैं. इसे वापस किया जाये. यह बात होते ही लड़की पक्ष वालों ने दूल्हा समेत 25 की संख्या में बारातियों को बंधक बना लिया.

पुलिस को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद मामला सुलझाया गया और दूल्हा समेत बाराती अपने घर वापस लौटे. जानकारी के अनुसार दानापुर के पंचशील नगर में बराती हजारीबाग से आया था.

इसे भी पढ़ें:धूमधाम से मना झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस, रामचंद्र चंद्रवंशी को मिला उत्कृष्ट विधायक का पुरस्कार 

Related Articles

Back to top button