Jamshedpur

आदिम ओवार आखड़ा ने 65 बार रक्तदान करने पर राजेश मार्डी को किया सम्मानित

Jamshedpur :  आदिम ओवार आखड़ा की ओर से 65 बार रक्तदान करने पर राजेश मार्डी को संस्थापक सदस्य सुनील हांसदा युवा सामाजिक कार्यकर्ता मानसिंह बेसरा और राजेश मार्डी को मान दाहड़ी से सम्मानित किया. इसके पहले उनका स्वागत किया गया था. आदिवासी संथाल पारंपरिक विधि से गांव की महिलाओं ने उनका पांव धोकर “दाराम दा” किया गया. कोल्हान प्रमंडल का पहला आदिवासी रक्तदाता हैं जो 65 बार रक्तदान कर चुके हैं. यह सम्मान पाकर वे काफी खुश हैं.

मौके पर ये थे मौजूद

आदिम ओवार आखड़ा के कार्यकारिणी सदस्य भोगान हांसदा, राजाराम मुर्मू, विक्रम मुर्मू, पार्वती टुडू, रामराय हेम्ब्रम, मनोज मार्डी, बांगी सोरेन, दुलारी किस्कू, राजेन हांसदा, कृष्णा मार्डी, दुर्गा मुंडा आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें- चाईबासा : चक्रधरपुर रेल मंडल के लोटा पहाड़ और सोनुआ के बीच रेलवे ट्रैक उड़ाने की कोशिश

Related Articles

Back to top button