JharkhandKoderma

कोडरमा : बीमा कर्मचारी संघ ने किया सेमिनार का आयोजन, विधायक विनोद सिंह बीजेपी सरकार पर बोला हमला

Koderma : किसान आंदोलन ने मोदी सरकार को झुकने पर मजबूर किया. उक्त बातें रोटरी क्लब में बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल के द्वारा निजीकरण, मौद्रीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था का प्रभाव विषय पर शुक्रवार को आयोजित सेमिनार का उद्घाटन करते हुए बगोदर के विधायक विनोद सिंह ने कहा. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश में स्थापित किए गए सार्वजनिक क्षेत्रों को जहाँ लाखों रोजगार मिलता है, उसे निजीकरण मौद्रीकरण के नाम पर बड़े पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रखकर देश को गुलामी के रास्ते पर ले जाया जा रहा है.

मुख्य वक्ता बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल के महासचिव जगदीश चन्द्र मित्तल ने कहा कि एलआईसी छोटे बड़े बचतों के माध्यम से जमाधन का 95 प्रतिशत लाभांश अपने बीमा धारकों को देती है और बाकी भी सरकार के माध्यम से कृषि, सड़क, परिवहन, संचार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में जनता के सेवार्थ पर ही खर्चा होता है.

इसे भी पढ़ें :निलंबित अंचलाधिकारी की पत्नी के नाम पर पटना में एक प्लॉट, कीमत 1 करोड़ से अधिक

विशिष्ट वक्ता मजदूर नेता और सीटू राज्य कमिटी सदस्य संजय पासवान ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा रोजगार देने वाली संस्था रेलवे का निजीकरण किया जा रहा है, बंदरगाह, एयरपोर्ट, राष्ट्रीय राजमार्ग, राष्ट्रीय स्मारक, स्टेडियम, पर्यटक स्थल और यहां तक कि देश की सेना को आयुध और सुरक्षा साजो सामान देने वाले कारखाने आदि सभी भाजपा सरकार में बेचा जा रहा है जो हमें फिर से एक बार गुलामी की ओर ढ़केल देगा.

इसे भी पढ़ें :केंद्र सरकार की योजना पर वाहवाही लूट रही राज्य सरकार : मेयर

विषय प्रवेश बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल के संयुक्त सचिव धर्मदेव प्रसाद ने किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल के संयुक्त सचिव सुमित कुमार सिन्हा व संचालन महावीर यादव ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन शाखा सचिव मनोरंजन कुमार ने किया.

कार्यक्रम में रेलवे यूनियन बीबी सिंह, सिविल सोसाइटी के उदय द्विवेदी, दामोदर यादव, जिप सदस्य महादेव राम, जिप उपाध्यक्ष निर्मला देवी सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें :आपकी समस्याओं को दूर करने आपके द्वार पर आ रही है सरकार : मुख्यमंत्री

Related Articles

Back to top button