JharkhandRanchi

रांची नगर निगम क्षेत्र के 2.56 लाख आवासों को मिलेगा फ्री कनेक्शन,10.30 लाख लोगों को लाभ

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्राथमिकता सभी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है. सोरेन के प्रयास से रांची नगर निगम क्षेत्र के लगभग 10 लाख 30 हजार राजधानीवासियों को शुद्ध पेयजल मिलेगा. इस प्रतिबद्धता को पूर्ण करने के लिए रांची नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के अंर्तगत जलापूर्ति योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है. नगर विकास विभाग द्वारा अधिसूचित जल कर के नये दर से नागरिको पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा.

बल्कि पहले के दर से भी कम राशि देनी पड़ेगी. अधिसूचित दर के तहत प्रथम 5 हजार लीटर पेयजल के लिए कोई राशि नहीं ली जाएगी. यह पूरी तरह से मुफ्त होगा.

रांची शहर में अमृत योजना, राज्य योजना तथा एशियाई विकास बैंक द्वारा संपोषित सभी योजनाओं में ऩिःशुल्क वाटर कनेक्शन दिये जाने का प्रावधान है. इन योजनाओं के लिए शहरी नागरिकों से कोई कनेक्शन शुल्क नहीं लिया जाना है.

इसे भी पढ़ें:हाइकोर्ट ने 1.57 करोड़ रुपये के अलकतरा घोटाले के आरोपी केदार पासवान को 15 हजार रुपये के फाइन के साथ सजामुक्त करने का दिया आदेश

रांची नगर निगम के अंतर्गत 1,93,932 आवासों का होल्डिंग नंबर उपलब्ध

उल्लेखनीय है कि रांची नगर निगम के अंतर्गत 1,93,932 आवासों का होल्डिंग नंबर उपलब्ध है. हालांकि रांची में क्रियान्वित की जा रही पेयजलापूर्ति योजनाओं से सभी आवासों को पेयजल कनेक्शन दिया जाना है. साथ ही भविष्य को भी ध्यान में रखते हुये कुल 2 लाख 56 हजार कनेक्शन मुफ्त दिये जाने का प्रावधान किया गया है.

जिससे रांची शहर के सभी लोगों को शुद्ध पानी मिलेगा. इसके तहत निःशुल्क जल संयोजन दिया जाना प्रक्रियाधीन है. योजानाओं के पूर्ण हो जाने तथा निःशुल्क वाटर कनेक्शन योजना समाप्त होने के बाद नया कनेक्शन लेने वालो के लिए निर्धारित कर लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें:मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों से कहा- ध्यान रखें, अपने अधिकारों के लिए किसी को भटकना न पड़े

निगम क्षेत्र में क्रियान्वित की जा रही योजनायें

रांची निगम क्षेत्र में 2.56 लाख आवासों को निःशुल्क कनेक्शन दिया जाना है. जिसके अंतर्गत 67 हजार आवासों को वर्तमान के पेयजल वितरण प्रणाली से जल संयोजन दिया जाना है. शेष 1.89 आवासों को नयी क्रियान्वित हो रही योजनाओं से जल संयोजन दिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें:केवल उपाधि लेना नहीं, मेहनत से अपनी पहचान बनाना हो मकसद : राज्यपाल

……ताकि पानी की बर्बादी न हो

जल कर का निर्धारण इस तरह से किया गया है कि निगम क्षेत्र के उपभोक्ता पेयजल बचाने के लिए प्रेरित हों. साथ ही जल के दुरूपयोग पर रोक लगाया जा सके. वर्तमान में 5 लीटर पेयजल निःशुल्क है यदि कोई इतना ही पेयजल उपयोग करता है तो उससे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा.

अगर वर्तमान दर के तहत 10 लीटर पेयजल उपयोग किया जाता है तो उसे वर्तमान दर 9 रुपये प्रति किलो लीटर के हिसाब से मात्र 45 रुपये देय होंगे क्योंकि 10 लीटर में सिर्फ 5 किलो लीटर का ही पैसा लगेगा.

पहले 10 किलो लीटर का 6 रुपये प्रति किलो लीटर के दर से 60 रुपये लगते थे. (पुराना अधिसूचित दर एक जून 2013 से लागू) यही नहीं पुराने अधिसूचित दर में वाटर कनेक्शन का चार्ज भी लिया जाता था जो कि अब नहीं लिया जायेगा. इससे वाटर कनेक्शन और भी सस्ता हो जायेगा. वर्तमान अधिसूचित दर एक जनवरी 2021 से लागू है.

इसे भी पढ़ें :भारत-न्यूजीलैंड मैच में 100 प्रतिशत दर्शकों की अनुमति HC ने रखी बरकरार

Related Articles

Back to top button