Crime NewsJharkhandKoderma

कोडरमा : सड़क हादसे में युवक की मौत, संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा

Koderma : जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के बासोडीह बस स्टैंड चौक के समीप गुरुवार की रात्रि मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई. बताया जाता है कि पचमौह निवासी राहुल कुमार (उम्र 28 वर्ष, पिता रामविलास प्रसाद यादव) मोटरसाइकिल से बासोडीह से घर की ओर जा रहा था. अचानक बासोडीह बस स्टैंड के समीप अपना संतुलन खो दिया और एक रिक्शे में जा टकराया. ग्रामीणों के सहयोग से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़ें:केवल उपाधि लेना नहीं, मेहनत से अपनी पहचान बनाना हो मकसद : राज्यपाल

Related Articles

Back to top button