BiharCrime News

पटना पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों पर दी दबिश, छह गिरफ्तार

Patna: बिहार में शराबबंदी है. इसे लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से समीक्षात्मक बैठक भी की जा रही है. वहीं पटना पुलिस भी पूरे फॉर्म में नजर आ रही है.

इसी का परिणाम है कि जिले में अवैध शराब का कारोबार करने वाले लोगों पर दबिश दी गई है. कई जगहों पर छापामारी की गई और 6 लोगों को हिरासत में भी चला गया है.

इसे भी पढ़ें:एमजीएम अस्पताल में शुरू हुई आयुष्मान भारत के तहत इम्प्लांट की सुविधा, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा बाहरी अस्पतालों का चक्कर

यहां हुई है छापेमारी

पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र में 6 शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आलमगंज इलाके के डोमखाना समेत अन्य जगहों से भारी मात्रा में देशी शराब और रुपये के साथ 4 शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है.

गाय घाट पुल से कार में छिपा कर अंग्रेजी शराब की डिलेबरी देने जा रहे दो शराब कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया गया है.

इसे भी पढ़ें:केंद्र के इशारे पर काम कर रहा टाटा स्टील, जेएमएम के आंदोलन को हमारा समर्थन : राजेश ठाकुर

Related Articles

Back to top button