Chaibasa

अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी गये बेमियादी हड़ताल पर

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम के अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी मंगलवार से बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं. इसका असर पहले दिन से ही देखने को मिल रही है. जिले के कई स्वास्थ्य केंद्रों को बिन डॉक्टर के ही देखा गया. स्वास्थ्य केंद्र खुले जरूर थे, लेकिन भीतर कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था. कुर्सियां खाली पड़ी थी.

उल्टे पांव लौटे रोगी

स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर के नहीं बैठने के कारण जो लोग भी इलाज कराने के लिए पहुंचे हुए थे, वे वापस लौट गए. रोगी जानना चाह रहे थे कि आखिर हड़ताल क्यों किया गया है.

इसे भी पढ़ें- रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब जनरल डिब्बों में भी ले सकेंगे AC में सफर का मजा

Related Articles

Back to top button