
Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग की सातवीं से दसवीं तक पीटी की परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर अभ्यर्थी रांची में अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं. पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत आज राज्य के 24 जिलों से जुटे अभ्यर्थी JPSC मुख्यालय का घेराव करने पहुंचे थे. मगर, प्रशासन ने तो घेराव करने दिया और न ही वहां प्रदर्शन करने की अनुमति दी. अभ्यर्थियों को खदेड़ दिया गया.
वहां से खदेड़े जाने के बाद अभ्यर्थी आवाज दो, हम एक हैं… भाई-भतीजावाद बंद करो… सीट बेचना बंद करो… जब-जब छात्र जागा है, सत्ता का सिंहासन डोला है… जैसे नारे लगाते हुए JPSC से वापस मोरहाबादी मैदान में जमा हो गए हैं.
इसे भी पढ़ें : जेल से छूटे बाइक चोर को 45 दिनों तक नहीं मिला जॉब तो करने लगा छिनतई
अभ्यर्थियों का कहना है कि रिजल्ट जारी होने के बाद भी कटऑफ जारी नहीं हुआ है. अभ्यर्थियों का कहना है कि युवा ठगे जा रहे हैं. पैसे के बल पर नौकरी बांटी जा रही है. नाराज अभ्यर्थियों ने कहा कि हमारी संख्या कम थी इसलिए प्रशासन बलपूर्वक वहां से खदेड़ दिया.
अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि अगली बार पूरी तैयारी के साथ JPSC और सरकार से है. हार नहीं मानेंगे. आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है. हमलोग इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे.
आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों की मांग है कि 7वीं से 10वीं JPSC PT परीक्षा रद्द की जाए. उम्र सीमा में छूट देते हुए सीट बढ़ाने, अंतर जिला परीक्षा सेंटर बनाकर पारदर्शिता से चयन प्रक्रिया के आधार पर परीक्षा का आयोजन किया जाए. आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों ने बताया कि JPSC की PT के रिजल्ट में बहुत गड़बड़ी की गई है. परीक्षाफल उम्मीद से विपरीत है.
इसे भी पढ़ें : मोकामा में साली के इश्क में पति ने पत्नी की हत्या की




