
Jamshedpur : साकची मेन रोड पर मिले पर्स को एक बच्चा ने संभालकर रखा था. उसकी जब पर्स वाले से बातचीत हो गई, तब उसने बुलाकर पर्स को लौटा दिया. पर्स में रुपये के अलावा एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और पैन कार्ड भी था.
नायाब ने दिया ईमानदारी का परिचय
मानगो के रहने वाले नायाब ने अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए रुपये से भरा पर्स मिलने के बाद उसकी नियत नहीं बदली. पर्स में ही किसी दूसरे व्यक्ति का मोबाइल नंबर था. कॉल करने पर पता चला कि उसका पर्स सही सलामत है. अंततः चार दिनों तक नायाब ने पर्स को संभालकर रखा और उसका पता चलते है पर्स लौटा दिया. जिसका पर्स था उसे विश्वास तक नहीं हो रहा था कि आज ऐसा भी हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- शर्मनाक : नवादा में शिक्षक के बेटे ने प्रैक्टिकल की कॉपी देने के बहाने दो छात्राओं से किया रेप




