
Hazaribagh : विष्णुगढ़ स्थित सात माइल जमुनिया नाला पुल के पास मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ है. जहां से भारी मात्रा में असलहा भी बरामद किया गया है. मामले में सात अभियुक्तों को गिरफ्तार भी किया गया है. एसपी मनोज रतन चौथे ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार कार्रवाई की गई. इसके लिए विष्णुगढ़ एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी. छापेमारी के क्रम में अवैध हथियार बनाने की मशीन, बनाए जा रहे हथियार और अन्य सामग्री बरामद की गई. साथ ही अवैध हथियार बना रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
इसे भी पढ़ें: PM MODI के बिरसा मुंडा संग्राहालय के उद्घाटन के बाद ही होगा स्थापना दिवस का मुख्य समारोह
इनमें बोकारो के मो. अख्तर (52), बोकारो के चंद्रपुरा स्थित नावाडीह बंदियो निवासी मो. शमीम अख्तर( 30), नावाडीह के बंदियो मुस्ताक (30), मो. इमरान (25), सोनू आलम (25), मो. नसीम (36) और मुंगेर के कासीबाजार निवासी मो. अमरान (27) शामिल हैं.
बरामद हथियार व सामानों में, बनाए जा रहे 52 पिस्टल, एक लेथ मशीन, दो माइलिंग मशीन, एक शार्पनिंग टूल, एक ड्रिलिंग मशीन, पिस्टल के 39 बट, एक जेनरेटर, दो बाइक और आठ मोबाइल शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें:रांची : सरकार ने वाटर टैक्स में वृद्धि कर डाला जनता पर बोझ, 17 को राजभवन के बाहर धरने पर बैठेंगी मेयर




