
Palamu : जिले के पांडू प्रखंड क्षेत्र के कुटमु गांव में आर्थिक तंगी के कारण समय पर बेहतर इलाज नहीं होने से गांव के एक दंपत्ति की मौत दो दिनों के अंदर हो गई. पहले पत्नी ने दम तोड़ा, जबकि उसके दो दिनों के बाद पति भी चल बसा. दोनों की मौत के बाद उसके तीन नाबालिग एक बालिक बच्चा अनाथ हो गया है.
जानकारी के अनुसार कुटमू गांव निवासी संबोधन राम और उनकी पत्नी नीरा देवी पिछले 6 माह से बीमार चल रहे थे. दंपत्ति के पास इलाज कराने के लिए पैसे नहीं थे, तो गांव में चंदा जमाकर दंपत्ति इलाज करा रहे थे. पति संबोधन राम को शुगर की बीमारी थी, तो पत्नी नीरा देवी को कैंसर हुआ था.
इसे भी पढ़ें:सरकारी योजनाओं का लाभ घर बैठे ले सकेंगे लोग, 16 नवंबर से 28 दिसंबर तक हर पंचायत में लगेगा शिविर
बीते गुरुवार को पत्नी की मौत हो गई थी, जबकि पति की मौत दो दिनों के अंदर आज यानी शनिवार को हो गई. दंपत्ति की मौत हो जाने के बाद उनके 4 बच्चे अनाथ हो गए हैं.
संबोधन और नीरा देवी को एक लड़का और दो लड़की अभी नाबालिग हैं, जबकि एक लड़की बालिक है. इन सभी के सिर से मां और बाप का साया उठ गया. इन बच्चों की परवरिश करने वाला अब कोई नहीं रहा.
इसे भी पढ़ें: प्रियंका गांधी वाड्रा से UP चुनाव में दो-दो हाथ करने को बेताब हैं ये खूबसूरत एक्ट्रेस
स्थानीय लोगों ने बताया कि संबोधन राम और नीरा देवी बीमार चल रहे थे. इलाज करवाने के लिए इनके पास पैसे नहीं थे, जिसके बाद गांव में पैसा जमाकर इलाज करवा रहे थे.
चंदा के माध्यम से जमा किए हुए पैसे खत्म हो जाने के बाद इलाज के अभाव में दंपत्ति की मौत हो गई. ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासन से आग्रह किया है कि बच्चों की परवरिश कराए, ताकि वे शिक्षित होकर बेहतर जीवन बसर कर सकें.
इसे भी पढ़ें: Jharkhand : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर सभी प्रखंडों में आदिवासी गौरव दिवस मनायेगी भाजपा




