
Muzaffarpur: जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक छात्र की लाश मिली है. लाश घर के पंखे से लटकी हुई थी मृतक की पहचान आदित्य कुमार (16 ) के रूप में हुई है. वह आठवीं का छात्र था. अपने मामा पंकज कुमार के घर पर रहकर पढ़ाई करता था.
जानकारी मिलने पर थानेदार सत्येंद्र मिश्रा घर पहुंचे और छात्र के शव को पंखे से उतारा. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक नशे का आदी था. परिजनों ने उसकी कई बार काउंसलिंग भी कराई थी.
लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ. छानबीन के क्रम में पुलिस को उसके कमरे से नशा सूंघने वाला सामान बरामद किया है. वही कुछ और लोगों की बात मानें तो वह कर्ज में भी डूबा था.
इसे भी पढ़ें:आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा, डीसी ने अधिकारियों को दिये कई निर्देश




