
Aurangabad : बिहार में शराबबंदी कानून के बावजूद राज्य में शराब की तस्करी धड़ल्ले से हो रही है. हाल के दिनों में जहरीली शराब से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है. फिर भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे. इसी कड़ी में औरंगाबाद उत्पाद विभाग एवं नगर थाना पुलिस की टीम ने शुक्रवार को नगर थाना क्षेत्र के रामाबांध बस स्टैंड के पास से एक ट्रक अंग्रेजी शराब बरामद किया है. ट्रक में 400 से अधिक अंग्रेजी शराब की पेटियां थी, जिसकी कीमत 50 लाख रुपये बताई जा रही है. जब्त शराब एवं ट्रक को उत्पाद विभाग ने नगर थाना पुलिस को सौंप दिया है.
इसे भी पढ़ें : जुगसलाई में अवैध बुचड़खाना के संचालन का पर्दाफाश, प्रतिबंधित मांस समेत कई सामान बरामद
पुलिस ने ट्रक चालक सूरज प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है जो जम्मू के रजौरी जिले के निसार गांव का रहने वाला है. उत्पाद निरीक्षक कमलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि ट्रक BR06GC-2351 पर हिमाचल प्रदेश से शराब लोड कर झारखंड के रास्ते बिहार के मुजफ्फरपुर ले जाया जा रहा था. ट्रक को औरंगाबाद-डाल्टेनगंज पथ पर जब्त किया गया. नगर थानाध्यक्ष अंजनी कुमार ने बताया कि मामले में ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है.




