Jamshedpur

दिघी में शव बरामदगी के मामले में पुलिस कई संदिग्ध से करेगी पूछताछ,  परिजनों ने जताई आशंका

पटमदा : कृष्णपद मुदी हत्याकांड में नया मोड़, घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने की मामले की जांच, खेती से चप्पल बरामद

Patamda : पटमदा के दिघी गांव के कृष्णपद मुदी की शव पुलिस ने तालाब के किनारे से बरामद किया गया था, लेकिन अब इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है. एसएसपी को ज्ञापन सौंपने के बाद पुलिस पूरी तरह से सक्रिय हो गई है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों से पूछताछ करने के बाद खेती से उसका चप्पल भी बरामद कर लिया है. वहीं परिवार के लोगों ने भी हत्या की आशंका जताई है. उसके हिसाब से ही पटमदा  पुलिस उन संदिग्धों से पूछताछ करने वाली है.

शीघ्र हो सकता है मामले का भांडाफोड़

कृष्णपद मुदी हत्याकांड का पर्दाफाश अब शीघ्र ही हो सकता है. इसके पहले तक पुलिस इस एंगल से मामले की जांच नहीं कर रही थी. अब पुलिस को भी लग रहा है कि शायद वे अब सही दिशा म  जा  रहे हैं.

डीएसपी व सर्किल इंसपेक्टर जांच में पहुंचे गांव

डीएसपी सुमित कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर हीरालाल महतो और अवर निरीक्षक मुकेश कुमार यादव घटना की जांच के क्रम में गांव पहुंचे. घटनास्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान मौजूद ग्रामीणों एवं परिजनों से पुलिस ने पूछताछ करते हुए घटना के मामले में आवश्यक जांच की. ग्रामीणों के संदेह के आधार पर बताया गया कि युवक कृष्णपद मूदि की हत्या कर लाश को तालाब किनारे झाड़ी में फेंक दिया गया था. उसका चप्पल व अन्य सामान बगल के खेत में मिला था.

मामले को साफ करे पुलिस : जयराम

मृतक के परिजनों को सहयोग कर रहे समाजसेवी जयराम टुडू ने बताया कि उनलोगों ने पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि इस घटना की गहराई से जांच करते हुए मामले को साफ करना चाहिए. डीएसपी सुमित कुमार ने आश्वासन दिया कि पुलिस पर भरोसा और विश्वास बनाये रखिये सच्चाई सामने आ जायेगी और घटना से संबंधित कुछ भी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें. पुलिस के साथ मौके पर दिघी पंचायत के मुखिया शशिभूषण सिंह, जयराम टुडू, मधु सहिस, आकाश सिंह, बृंदावन महतो आदि भी थे.

इसे भी पढ़ें- रामलीला मैदान के पास स्कूटी से ब्राउन शुगर बेचते दो गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button