
Guwahati : भारत में पाकिस्तान के नाम से ही लोग चिढ़ते हैं यदि वहां किसी परियोजना का नाम ऐसे देश से जुड़ता हो जिसे आतंकियों का गोद कहा जाता है, तो ऐसे में लोगों का गुस्सा जायज है. हम बात कर रहे हैं असम राज्य के धेमाजी जिले का. जहां के स्थानीय लोगों ने जल आपूर्ति परियोजना के नये नाम से आक्रशित हो गए. गुस्सा ऐसा कि मजबूरन परियोजना का नाम बदलना पड़ा.
इसे भी पढ़ें : Corona Update: भारत में राहत, फ्रांस में पांचवीं और जर्मनी में चौथी लहर शुरू, रूस में 83 फीसदी बेड भरे
जल परियोजना का नाम “पाकिस्तान सुक”
दरअसल, धेमाजी इलाके के जिस गांव में परियोजना का काम चल रहा है उस जगह का मूल नाम “पाक स्थान सुक”है. जिसका अर्थ एक घुमावदार सड़क के माध्यम से पहुंचना होता है, यह बोलचाल की भाषा में “पाकिस्तान सुक”बन गया. इतना ही नहीं आधिकारिक दस्तावेजों में भी बोलचाल वाले इस नाम का इस्तेमाल किया जाने लगा. यहां तक असम पीएचई विभाग ने इस परियोजना को ‘पाकिस्तान सूबा जलापूर्ति योजना’ नाम दे दिया.
पाकिस्तान के नाम पर भड़के ग्रामीण
धेमाजी इलाके के एक गांव में जातीय समुदाय के लोग पाकिस्तान के नामपर भड़क गए, लोगों के गुस्से को देखते हुए राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजिनियरिंग विभाग को नेमप्लेट से पाकिस्तान शब्द हटाने को मजबूर होना पड़ा.
पीएचई मंत्री ने कार्रवाई का दिया आश्वासन
मामले की जानकारी जब राज्य के पीएचई मंत्री रंजीत कुमार दास को मिली तो उन्होंने एसडीओ धेमाजी (सदर), सीओ दिता रॉय गोहैन और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ उक्त स्थल का निरीक्षण किया. और आश्वासन दिया कि वह इस मुद्दे को सुलझाएंगे और कार्रवाई करेंगे.
मंत्री रंजीत कुमार दास ने कहा,मूल नाम ‘पाक स्थान सुक’ हुआ करता था. वर्षों से लोग इस पाक स्थान सुक की जगह पाकिस्तान सुक कहने लगे और यहां तक कि आधिकारिक तौर पर पीएचई विभाग के दस्तावेजों में यह पाकिस्तान सुक ही दर्ज हो गया.’
गांव में अहोम और चुटिया समुदाय के लोग
सीओ नंदिता रॉय गोहैन ने कहा कि वर्तमान निवासियों के पूर्वजों ने पाक स्थान सुक नाम दिया. यह जगह कभी बहुत दूर थी इसलिए अलग हुआ करती थी. यहां पर ज्यादातर अहोम और चुटिया समुदाय के लोग रहते थे. यहां कोई मुस्लिम ग्रामीण नहीं हैं.
परियोजना का नया नाम बुरहाकुरी दखिन सुक
गोहैन ने बाद में कहा कि इस परियोजना का नाम बदलकर बुरहाकुरी दखिन सुक रखा गया है, जो राजस्व गांव बुरहाकुरी के नाम पर है. यह इलाका बुरहाकुरी के अंतर्गत ही आता है. उन्होंने कहा कि यहां रहने वाले लोग ओबीसी हैं, कोई भी अल्पसंख्यक नहीं था न ही है. सरकारी सूत्रों ने कहा कि पीएचई विभाग के रेकॉर्ड बताते हैं कि यह नाम 1992 से उपयोग में है.




