Lead NewsNationalNEWSSports

T-20 WC: इंग्लैंड को पछाड़कर न्यूजीलैंड फाइनल में, अब पाकिस्तान-आस्ट्रेलिया के मुकाबले पर नजर

New Delhi: बेहद रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को पांच विकेट से पछाड़कर टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहली बार जगह बनाई है. मुकाबले में 16वें ओवर तक इंग्लैंड की जीत तय लग रही थी, लेकिन अगले तीन ओवर में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल व जिमी निशन ने मैच का पासा पलट दिया. ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का मुजाहरा करते हुए तीन ओवर में 57 रन बनाकर टीम को पहली बार फाइनल में पहुंचाया. अब दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला पाकिस्तान व आस्ट्रेलिया के बीच आज है.

इसे भी पढ़ेंःJharkhand Corona Update: 24 घंटे में रांची से मिले 15 संक्रमित, 23 जिलों में राहत

पहले सेमीफाइनल में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 166 रनों का लक्ष्य दियाय मोइन अली नाबाद 51 टॉप स्कोरर रहे. 167 रनों के टारगेट को कीवी टीम ने रोमांचक अंदाज में 19 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. सलामी बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने नाबाद 72 रनों की पारी खेली. जिमी निशन ने भी 11 गेंदों पर 27 रन बनाकर मिचेल का बखूबी साथ निभाया. हालांकि न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. तीन विकेट जल्दी गिर जाने के बाद मिचेल व कान्वे ने पारी को संवारा और अंत के तीन ओवरों में इंग्लैंड को चारों खाने चित कर दिया. यहां उल्लेखनीय है कि न्यूजीलैंड लगातार तीसरी बार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा है. इससे पहले वनडे व टेस्ट के फाइनल में पहुंच चुका है.

इसे भी पढ़ेंःकोलकाता में ईस्टर्न इंडिया पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 19 नवंबर से, झारखंड टीम का ऐलान

अब क्रिकेट प्रशंसकों को दूसरे फाइनलिस्ट का इंतजार है. दूसरा सेमीफाइनल आज शाम साढ़े सात बजे दुबई में पाकिस्तान व आस्ट्रेलिया के बीच खेला जयेगा.वर्ल्डकप में ये दोनों टीमें छह बार भिड़ चुकी हैं. इनमें से तीन बार पाकिस्तान और तीन बार ऑस्ट्रेलिया जीता है. वहीं पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को कभी नहीं हरा पाई है. पाकिस्तान का इसी तरह का रिकार्ड भारत के खिलाफ था, जिसे अपने पहले ही मुकाबले में तोड़ा है. पाकिस्तान फैंस जरूर चाहेंगे कि बाबर आजम की टीम यहां भी रिकार्ड तोड़े.

 

इस मुकाबले में टॉस की अहम भूमिका होगी. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करनी पसंद करेगी. दूसरी पारी ओस गिरने के पूरे आसार रहता है. बेशक, पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम इस आयोजन के सबसे बड़े स्कोरर हैं, लेकिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ एक भी चूक फाइनल ख्वाब बिखेर सकता है. ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर ने फॉर्म में वापसी की है और इस विश्वकप में 187 रन बनाए हैं. उनके अलावा मार्स ने भी अच्छी बल्लेबाजी की है. जाहिर है दूसरे सेमीफाइनल में भी रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.

Related Articles

Back to top button