
Jamshedpur : टाटा-चाईबासा रोड पर राजनगर बाजार में टीवीएस शो-रुम के पास एक सड़क दुर्घटना में भाजपा कार्यकर्ता कृष्णा प्रधान गंभीर रुप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए टीएमएच रेफर किया गया है. घटना तब घटी जब भाजपा कार्यकर्ता सोमवार की शाम पैदल ही सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान चाईबासा की ओर से तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक की चपेट में आकर वे गंभीर रुप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. उसके बाद उन्हें राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया. वहां प्रशासन को इसकी जानकारी दी जिसके बाद प्रशासन ने अपनी गाड़ी से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टरों ने प्रथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें टाटा रेफर कर दिया. कृष्णा प्रधान टीटीडी गांव के रहने वाले है. वे जरुरी काम से राजनगर आए थे. उसी दौरान यह दुर्घटना घटी. फिलहाल उनका टीएमएच में चल रहा है.
इसे भी पढ़ें- शादी के साढ़े 7 माह बाद ही महिला को दहेज के लिए घर से निकाल दिया, मामला दर्ज




