
Jamshedpur : बाबा बैजनाथ सेवा संघ की ओर से शहर के 5000 छठ व्रतियों के बीच प्रसाद का वितरण करेगा. संघ के संस्थापक सदस्य भाजपा नेता विकास सिंह ने बताया कि इस बार मानगों के गली-मुहल्लों में कपड़े व थैले में प्रसाद का वितरण किया जाएगा. थैला में सूप, नारियल, गागल, केला, सेव, संतरा के अलावा पूजन सामग्री होगी. संघ की ओर से यह कार्यक्रम 9 नवंबर की सुबह 10.30 बजे दाईगुट्टू बड़ा हनुमान मंदिर से शुरू किया जाएगा.
इन जगहों पर होगा वितरण
उलीडीह, चटाई कॉलोनी, लक्ष्मण नगर, श्यामनगर, रामनगर, संकोसाई, तुरियाबेड़ा, समता नगर, कुमरूम बस्ती, रिपीट कॉलोनी, परमानंद नगर आदि जगहों पर वितरण किया जाएगा.
असमर्थ व्रतियों को वाहन उलब्ध कराने का निर्णय
वैसे छठ व्रती जो पैदल घाट पर जाने में असमर्थ हैं. उनके लिए संघ की ओर से निः शुल्क वाहन उपलब्ध कराने का काम भी जाएगा. मौके पर मुख्य रूप से विकास सिंह के अलावा मधु सिन्हा, सुशीला शर्मा, भारती केसरी, विद्यावती देवी, पार्वती देवी, जूली देवी, संजू सिंह आदि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें- चाईबासा : पड़ोसी ने मारते-पीटते घर से निकाला और हत्या कर शव कुएं में डाला




