
Ranchi: झारखंड में कोरोना की संभावित तीसरी लहर में करीब सात लाख बच्चों के संक्रमित होने का अनुमान है. राज्य में 18 साल से नीचे एक करोड़ 43 लाख 49 हजार 680 की आबादी है. कोरोना से संक्रमित होने के दो से चार सप्ताह बाद कई बच्चों में मल्टी-ऑर्गन इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम (MIS-C) पाया गया है, जो कोरोना के बाद दूसरी बड़ी समस्या साबित होगी.
ऐसे में कोरोना की तीसरी लहर रोकने के लिए विमेन डॉक्टर्स विंग आईएमए, झारखंड की ओर से वेबिनार का आयोजन किया गया, जिसका विषय था- कोविड 19 थर्ड वेव-इंटरनेशनल पीआइसीयू एंड क्रिटिकल केयर ट्रेनिंग सिंपोजियम-प्रिपेयर पेडियाट्रिक आइसीयू सेव ऑवर चिल्ड्रेन, प्रोटेक्ट आवर फ्यूचर.
स्वास्थ्य़ मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित वेबिनार में अमेरिका के चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने कई अहम जानकारी दी, जिससे कोरोना की थर्ड वेव से निपटने में मदद मिलेगी.
वेबिनार से बच्चों को बचाने में मिलेगी मदद
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि बच्चों को हॉस्पिटल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ेगी. ऐसा नहीं है कि कोविड के दूसरी लहर में बच्चे ग्रसित नहीं हुए. बच्चे एवं अल्प व्यस्क भी कोरोना से ग्रसित हुए परंतु हल्के लक्षण के कारण और रोग प्रतिरोधक क्षमता के कारण घर पर ही उनका इलाज संभव हो सका. तीसरी लहर में बच्चों के संक्रमित होने की संभावना है. यह वेबिनार तीसरी लहर से बच्चों को बचाने में सराहनीय कदम साबित होगा.
इसे भी पढ़ें :Nia Sharma ने लिया बारिश का मज़ा, घर की छत पर किया Rain Dance, देखें वीडियो
ये लोग थे मौजूद
स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार सिंह, आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जया लाल, सचिव डॉ जयेश लेले, वीमेन डॉक्टर्स विंग आईएमए की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ यशोधा, सचिव डॉ कविता रवि, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के डायरेक्टर रवि शंकर शुकला, आईएमए के अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार सिंह, सचिव डॉ प्रदीप कुमार सिंह.
डॉक्टरों को दी गई ट्रेनिंग
मालन्यूट्रिशन ट्रीटमेंट सेंटर, एसएनसीयू, एनबीएसयू के सभी डॉक्टर चाइल्ड स्पेशलिट्सट रिम्स, रांची, शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज धनबाद, महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज जमशेदपुर, फूलो झानो मुर्मू मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल दुमका, शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग, मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल पलामू में कार्यरत पेडिया के डॉक्टर्स को प्रशिक्षण दिय़ा गया.
इन्होंने दी ट्रेनिंग
अमेरिका से डॉ योंजा बुलेट (प्रोफेसर ऑफ़ पीडियाट्रिक, यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफोर्निया एंड लोस एंजेलस, डॉ रवि कश्यप (मेडिकल डायरेक्टर, इंटेंसिव केयर यूनिट, यूनिवर्सिटी ऑफ़ इलिनोइस) एवं डॉ पूजा कश्यप (सीनियर पेडियेट्रिक कार्डियोलोजिस्ट, यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्सास)
इसे भी पढ़ें :बेटी प्रेमी संग हुई फरार, गुस्साये पिता ने युवक के परिवार के 4 लोगों को गोलियों से उड़ाया
अमेरिका से डॉक्टरों ने दिया सुझाव
– जितनी जल्दी हो सके सभी को टीका लगाना जरूरी
– सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनना और हाथ धोना जारी रखे
– डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड -19 के लक्षणों और मिस-सी के लक्षणों को पहचान की ट्रेनिंग
– बीमारी से प्रभावित बच्चों को तुरंत पीआईसीयू में स्थानांतरित करना
– पेडियाट्रिक आईसीयू वाले हॉस्पिटल में होल ब्लड टेस्ट की व्यवस्था
– 12 लीड वाला इलेक्ट्रो कार्डियोग्राम और इकोकार्डियोग्राम जरूरी
– उचित ट्रीटमेंट देने के लिए हार्ट स्पेशलिस्ट भी जरूरी
– बच्चों के इलाज के लिए सभी आवश्यक दवाओं की उपलब्धता
– मल्टी-ऑर्गन इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम (MIS-C) से ठीक हुए बच्चों को छह महीने से एक वर्ष तक खेल व एक्टिविटी से बचाएं
आयुष्मान भारत कुछ और पैकेज को शामिल करे
विमेन डॉक्टर विंग, आइएमए झारखंड की डॉ भारती कश्यप ने कहा कि सरकार सरकार आयुष्मान भारत के सांस सम्बन्धी बीमारी के कुछ पैकेजेस को कोविड बीमारी के ग्रसित मरीजों के इलाज के लिए शामिल कर दे तो बच्चों का बेहतर इलाज हो सकेगा. बच्चों के लिए पीआइसीयू के अलावा ब्लड सैंपल, टेस्टिंग और मेल से रिपोर्टिंग की व्यवस्था करने का सुझाव दिया.
ये किए जा रहे इंतजाम
– हर जिले में 10 बेड का पीआइसीयू
– बड़े प्रमण्डलीय जिले में 20 बेड का पीआइसीयू
– पीआइसीयू में वेंटिलेटर थेरेपी, एचएफएनसी, सीपैप
इसे भी पढ़ें :ये बंदर है गजब का समझदार, हरकतें देख रह जायेंगे दंग, देखें 10 लाख बार से अधिक देखा गया वीडियो




