
Jamshedpur : दिवाली की रात मानगो थाना क्षेत्र के संजीवनी पथ में हथियारबंद अपराधियों ने तांडव मचाया. देर रात मनोज कुमार और भारत पांडा के मिनी ट्रक में तोड़फोड़ की गई. इसकी जानकारी उन्हें तब हुई जब वे सुबह घर के बाहर निकले. स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी लोग दीपावली पर्व मनाने के बाद अपने घर में सो रहे थे. तभी अचानक गाली गलौज और शीशे टूटने की आवाज आने लगी. तब उन लोगों ने बाहर निकल कर देखा तो दर्जनों की संख्या में युवक सड़क पर खड़े वाहनों को तोड़ रहे थे. उन्होंने भागते-भागते पिस्टल से हवाई फायरिंग भी की. सभी लोगों ने हवाई फायरिंग करते देखा है. हालांकि मौके से एक भी खोखा नहीं मिला. अपराधियों ने एक युवक की भरपूर पिटाई की, जिसका पुलिस ने इलाज करवाया. सुबह बस्तीवासियों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाकर जानकारी दी.
इसे भी पढ़ें – चाईबासा : लालकृष्ण आडवाणी की सुरक्षा में तैनात NSG जवान और ममरे भाई की सड़क हादसे में मौत




