JharkhandRanchi

रांची : बरियातू में पहली बार होगी सामूहिक काली पूजा, शहीदों के नाम जलाया जाएगा दीया

Ranchi : बरियातू क्षेत्र के जोड़ा तालाब रोड स्थित इंद्रप्रस्थ कालोनी के श्री महावीर मंदिर में पहली बार सामूहिक काली पूजा का आयोजन किया गया है. यह पूजा दीपावली के दिन शुभ मुहूर्त अमावस्या के रात्रि में दुर्गा बाड़ी रांची के पुरोहितों के द्वारा कराई जाएगी.

5 नवंबर की संध्या 6:30 बजे महाआरती होगी. इसके अलावा एक दीपक कोरोना काल मरने और सीमा पर शहीद होने वाले सैनिकों के सम्मान में जलाया जाएगा. पूजा के सफल आयोजन को लेकर समिति के कार्यकर्ता दिन-रात जुटे हुए हैं. 6 नवंबर को प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम रखा गया है. कोषाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी प्रकाश चंद्र सिन्हा ने कहा कि पूजा के दौरान कोरोना से बचाव के सभी इंतजाम किए जाएंगे.

 

इसे भी पढ़ें : Big News: Jharkhand कर्मचारी चयन आयोग ने नियुक्ति के छह विज्ञापन किये रद्द, नोटिस जारी

Related Articles

Back to top button