JharkhandLead NewsRanchi

दीपावली में 2 घंटे, क्रिसमस में 35 मिनट पटाखे चलाने की छूट, मनमानी पर होगी कार्रवाई

 

Ranchi. झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद पटाखे फोड़े जाने को लेकर संजीदा है. उसने सूचना जारी की है. कहा है कि एनजीटी (राष्ट्रीय हरित अधिकरण), नई दिल्ली के निर्देशों का पालन करना जरूरी है. इस आधार पर राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद द्वारा यह तय किया गया है कि दीपावली, छठ, क्रिसमस और अन्य पर्व त्योहारों के दौरान सीमित तौर पर ही पटाखे फोड़ने की अनुमति लोगों को मिले.

दीपावली और गुरु पर्व पर रात 8 बजे से 10 बजे के बीच ही पटाखा फोड़ा जा सकता है. इस अवधि से पहले या बाद में पटाखा फोड़ा जाना लीगली गलत होगा. छठ के समय सुबह 6 बजे से 8 बजे तक पटाखे फोड़ने की इजाजत होगी. हालांकि इसके विपरीत क्रिसमस और नव वर्ष पर छूट रहेगी. इस दिन मध्य रात्रि को 11.55 से मध्य रात्रि 12.30 जे तक पटाखे फोड़े जा सकते हैं.

इसे भी पढ़ेंः BIG ACCIDENT : 400 फीट गहरी खाई में गिरा बोलेरो, 13 लोगों की हो गयी मौत

125 db से कम हो पटाखे की आवाज

प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के सदस्य सचिव यतींद्र कुमार दास के मुताबिक राज्य के सभी जिलों के शहरी क्षेत्रों में इस साल वायु गुणवत्ता का स्तर अच्छा या संतोषप्रद श्रेणी (Good of satisfactory-1-50 and 51-100) में है. ऐसे में केवल वैसे पटाखों की ही बिक्री की जा सकेगी जिनकी ध्वनि सीमा 125 dB (A) से कम होगी.

दीपावली के दिन दो ही घंटे पटाखे चलाये जायेंगे. कोई भी व्यक्ति अगर इस निर्देश का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ आइपीसी की धारा 188 एवं वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) एक्ट, 1987 की धारा 37 एवं अन्य सुसंगत अधिनियमों के तहत विधि सम्मत कार्रवाई संबंधित जिले के डीसी के स्तर से की जायेगी.

इसे भी पढ़ेंः ये साइकिल है कमाल की, पैडल मारिये और आसमान में उड़ जाइये ! जानें कितनी है कीमत

Related Articles

Back to top button