
Ranchi: रांची नगर निगम की सीवरेज ड्रेनेज प्रॉजेक्ट जोन 1 की समीक्षा बैठक आज नगर आयुक्त के कार्यालय में हुईं. जिसमे चयनित एजेंसी M/s L.C. Infra द्वारा कार्य में आ रही समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई. वहीं विभिन्न कार्यालयों में लंबित NOC की अद्यतन स्थिति पर भी चर्चा की गई.
इस परियोजना में मुख्य रूप से फर्म को एनएचएआई, आरसीडी और सीसीएल के कार्यालय से एनओसी लेने को गति देने का निर्देश दिया. नगर आयुक्त ने स्पष्ट रूप से निगम के अभियंताओं को निर्देश दिया कि संबंधित फर्म के द्वारा समर्पित जो भी ड्राइंग एवं अन्य विषयों का अनुमोदन निगम स्तर पर किया जाना है, उसे दो दिन के भीतर निष्पादित कर सूचित करें.
इसके अलावा नगर आयुक्त ने एनएचएआई, आरसीडी और सीसीएल के प्रतिनिधियों से भी अनुरोध किया कि अपने कार्यालय से जो भी एनओसी संबंधित फर्म को दिया जाना है, उसे जल्द से जल्द निर्गत किया जाए. जिससे कि इस परियोजना का लाभ शहरवासियों को जल्द से जल्द मिल सके.
बैठक में उप नगर आयुक्त, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता, M/s LC. infra के प्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें – वैशाली में अपराधियों ने भारत फाइनेंस कर्मी से दो लाख रुपये लूटे




