
Ranchi: सिमडेगा में 20 अक्टूबर से जारी 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2021 में झारखंड की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी है. प्रतियोगिता के पांचवें दिन का पहला मैच झारखंड और केरल टीम के बीच मैच खेला गया. रविवार को खले गये मैच में झारखंड की महिला हॉकी टीम ने हॉकी केरल को 10-0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी. टीम की ओर से महिमा टेटे और रजनी केरकेट्टा ने 3-3, दीपिका सोरेंग ने 2 तथा एलिन डुंगडुंग और अमृता ने एक-एक गोल किये. रांची वूमेंस महाविद्यालय की प्राचार्य डा शमशुन निहार, सिमडेगा पुलिस अधीक्षक डॉ शम्स तबरेज, हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, जिला खेल पदाधिकारी तुषार रॉय, डीसीपी पतरस बरवा को हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी इस आयोजन बतौर गेस्ट उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ेंःजलस्रोतों की सफाई के लिए निगम का प्लान, पौने चार करोड़ की फ्लोटिंग मशीन से होगी सफाई
असम पर भारी पडी हरियाणा की टीम
रविवार को ही खेले गए एक अन्य मैच में हरियाणा ने असाम को बडे अंतर से हरा दिया. हरियाणा की टीम ने 23 गोल किये जबकि असम की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी.




