ChaibasaJharkhand

हत्या, पुुलिस पर हमला समेत कई कांडों में वांछित माओवादी सिंगराय डांगिल सोनुआ बाजार से गिरफ्तार

Chaibasa : भाकपा माओवादी संगठन के जोनल कमांडर जीवन कंडुलना दस्ता के सदस्य नसीफ उर्फ  चंद्रमोहन डांगिल को पुलिस ने सोनुआ बाजार से गिरफ्तार किया है. उसकी गिरफ्तारी  शुक्रवार को हुई. पुलिस को सूचना मिली थी कि माओवादी संगठन का सदस्य नसीफ उर्फ रसीब उर्फ नसीब उर्फ रिसीव उर्फ सिंगराय डांगिल सोनुआ बाजार में आया हुआ है. इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए गुदड़ी थाना एवं सोनुआ थाना के संयुक्त सशस्त्र बल ने सिंगराय डांगिल को  गिरफ्तार कर लिया. उसकी उम्र करीब 19 वर्ष है.  गिरफ्तार उग्रवादी हत्या, आगजनी, सुरक्षा बलों पर हमला, लेवी वसूलना एवं आईईडी बम लगाने जैसी संगीन घटनाओं में  शामिल रहा है. गिरफ्तार उग्रवादी को गुदड़ी थाना कांड सं- 03/21, दिनांक 22.10.2021 दर्ज कर  न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. गिरफ्तार नक्सली चंद्रमोहन डांगिल सोनुआ थाना के माईलपी  का रहनेवाला है. उसके खिलाफ डेढ़ दर्जन मामले दर्ज हैं. छापामारी दल में अवर निरीक्षक आशिष कुमार गौतम,  नीरज कुमार गुप्ता,  पंकज कुमार, आरक्षी मानसीद कोनगाडी, सोनुआ थाना एवं सैट के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

इसे भी पढ़ें – सांस की नली में फंस गयी थी सीटी, डॉक्टरों ने 5 घंटे सर्जरी कर निकाली

Related Articles

Back to top button