
Ranchi: इंदिरा नगर होली चाइल्ड स्कूल सर्वेश्वरी नगर, हेहल के आंगनबाड़ी केंद्र में शुक्रवार को बच्चों को जैकेट का वितरण किया गया. ठंड को देखते हुए जैकेट के साथ अन्य गर्म कपड़े भी बच्चों को दिए गए. इस दौरान समाजसेवी कुमुद झा, पंडरा थाना प्रभारी पृथ्वी सेन दास के अलावा समाजसेवी विकास जायसवाल, विश्वंभर फाउंडेशन के नवीन झा समेत समाज के कई गणमान्य मौजूद रहे. इस बीच कुमुद झा की बेटी का जन्मदिन भी बच्चों के साथ सेलिब्रेट किया गया.
इसे भी पढ़ें : डीसी से की भारी वाहनों को सड़क किनारे नहीं लगने देने की मांग
केंद्र में आए बच्चों के साथ ही आए हुए लोगों को सैनिटाइजर, बिस्किट और चाकलेट भी बांटे गए. कुमुद झा ने कहा कि अगर समाज का हर व्यक्ति लोगों की सेवा भावना के साथ जुट जाए तो हर तबके के लोगों की मदद हो जाएगी. मौके पर अमरनाथ झा, विक्रम सिंह, सोनू, सुनील सिंह, नीतू सिंह, सिद्धार्थ प्रसाद, सुषमा कुमारी, प्रवीण कुमार ठाकुर, आंगनबाड़ी सेविका सेविका रूपा, शोभा, करुणा, सुजाता, अनीता मौजूद थी.
इसे भी पढ़ें : Jharkhand: 17 विभागों की नियुक्ति नियमावलियों में नहीं हुआ बदलाव,अब मिला सिर्फ दस दिन का समय




