
Jamshedpur : सदर अस्पताल के एनएचएम विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों ने गुरुवार को काला बिल्ला लगाकर शुक्रवार से बेमियादी हड़ताल पर चले जाने की चेतावनी दी है. स्वास्थ्य विभाग के राज्य कार्यक्रम प्रबंधक ज्वाला प्रसाद की बर्खास्तगी को वापस लेने की मांग को लेकर एनएचएम विभाग के कर्मचारियों की ओर से इस तरह का आंदोलन किया जा रहा है. इसको लेकर एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को सीएस डॉ एके लाल से मिलकर ज्ञापन भी सौंपा है.
बर्खास्तगी वापस लेने तक होगा आंदोलन
झारखंड राज्य चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला मंत्री रविंद्रनाथ ठाकुर ने कहा का बर्खास्तगी वापस लेने तक आंदोलन जारी रहेगा. गुरुवार को भी कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर काम किया.
इसे भी पढ़ें- साकची में दिन-दहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने युवती से छीने पर्स




